गूंज के सहयोग मिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का बिणा देवी ने किया उद्घाटन

नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सामूदायिक भवन लोहड़ी मे महिलाओं को आय वृद्धि के लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र लोहड़ी में अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में गूंज पटना के अरुण उपधया जी के निर्देश पर ग्राम विकास कार्य के लिए मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा महिला प्रशिक्षण केन्द्र वार्ड सचिव दिनेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुई।ईस कार्यक्रम में बिना देवी मुखिया मेयार पंचायत के द्वारा दीप जलाकर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गूंज संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से नालन्दा जिले अंतर्गत हरनौत नूरसराय प्रखंड स्थित कई गांवों में अलग अलग तरह का सहयोगात्मक कार्य किया जा रहा है ईसी क्रम में आज आमजनों को राहत पहुंचाने आय वृद्धि बढ़ाने हेतु महिलाओं के लिए उचित प्रयास किया गया है महिलाओं के सहयोग बिना सभी कार्य अधूरे हैं एक महिला पढ़ी है तो तीन कुर्सी के नेतृत्व करती हैं।आज परिवार को सुरक्षित और सहयोगी के लिए महिलाओं महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विकास कार्य कर रही है इसके अलावा घर परिवारसमाज सरकार राज्य देश हित में भी लोग लगी है ।पुरुष बच्चे के देखरेख में अहम भूमिका निभाने में सक्षम है।आज महिलाएं के सहयोग से ही होगी बदलाव महिला के सहयोग बिना हर बदलाव अधुरा है। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर हर कार्य में परिवार को आर्थिक मदद करेंगी।सेव द चिल्ड्रन के जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि आज आमजनों को राहत पहुंचाने में लगे हुए गूंज संस्था और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने जो कुछ समय समय पर जनहित में करते हैं वो काबिले तारीफ है महिला सशक्तिकरण किशोरी न्याय बच्चों बुजुर्ग महिला पुरुष या असंगठित क्षेत्र कामगारों के बीच कई गांवों में अलग अलग तरीके से लोगों को जरूरत पुरा करने में लगे हुए हैं सच मानव कल्याण कार्य है हमारी संस्था सेव द चिल्ड्रन सिर्फ बच्चों और किशोर किशोरियों के लिए कार्य कर रही है आज समाजिक सरोकार रखने वाले लोग कि ज़रुरत है देखने से लगता है कि वर्तमान मुखिया बिना देवी और उनके पति नकुल जी काफी उत्साहित हैं उनका उपस्थिति हमारे जैसे लोग को उर्जा प्रदान करता है। बिना देवी मुखिया ने बताया कि हम कार्य क्रम संचलन में आयोजक संस्था और सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिलाओं को हर क्षेत्र में सहयोग करूंगा चाहे सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण हो या कोई भी समाजिक कार्य मैं हर समय दूंगा। नकुल शर्मा ने बताया कि गूंज संस्था और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा महिलाओं के लिए जो कार्य किया है मैं भी तन मन धन से आगे बढ़ कर सहयोग कर समाजिक कार्य करूंगा। मानव सेवा केन्द्र के संस्थापक सदस्य लीला कुमारी ने बताया कि संस्था हर जरूरत पुरा करने में जरुरतमंद लोगों को जरूरत पुरा करने में लगे हुए हैं कोविड जैसे महामारी हो या आमजनों को राहत सभी में हम सब मिलकर समाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकती है जिससे समाज हित में कार्य कर बुराईयों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभा सकती है।ईस कार्यक्रम में शामिल तीन दर्जन से अधिक लोग के साथ वार्ड सदस्य सिप्पी कुमारी वार्ड सदस्य सलेन्दर पासवान शर्मिला देवी अहिल्या देवी बबली कुमारी दिलखुश कुमारी काजू कुमारी शिवानी कुमारी पिंकी कुमारी विक्की कुमार महावत प्रसाद उर्फ धनंजय सिंह अजय पांडेय ने महिला के विकास पर जोर दिया कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिनेश प्रसाद सिंह ने किया।

See also  रीना यादव का बीजेपी पर अटैक भाजपा हमेशा आरक्षण विरोधी काम करती है

Leave a Comment