Mahindra ने अपनी Electric SUV का वीडियो जारी किया, Tata Nexon का बिगाड़ेगी गणित..

डेस्क : कार लवर्स के लिए यह खबर काम की है। महिंद्रा अपनी नई एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। लोग Mahindra XUV 400 EV का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होने जा रही है। कंपनी इस पर जमके काम कर रही है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी का यह पहला मॉडल होगा। इस कार का सीधा टक्कर टाटा नेक्सन यूपी से होने वाला है।

महिंद्रा ने जारी किया टीजर

महिंद्रा ने जारी किया टीजर

कंपनी ने इलेक्ट्रीक एसयूवी का टीजर जारी कर दिया है। टीजर के मुताबिक कार के एक्सटीरियर में ट्विन पीक्स कॉपर कलर का लोगो और नीले कलर की आउटलाइन बनाई गई है। इस गाड़ी को कुल 3 सेगमेंट में वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा इनमें base, EP, EL शामिल है। इसका टॉप वेरिएंट OTA, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लैस होगा। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ऑल-4 डिस्क ब्रेक, ईबीडी के साथ एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

बैट्री रेंज और कीमत

बैट्री रेंज और कीमत

XUV 400 EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की रेंज प्रदान करता है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार हासिल कर सकती है। साथ ही इसमें 3 ड्राइविंग मोड भी मिलने वाले हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 18 से 20 लाख तक हो सकती है।

See also  महागठबंधन के प्रतिरोध मार्च को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 31जुलाई को

Leave a Comment