अलग-अलग कांड में 5 वारंटियों को भेजा गया जेल

IMG 20220819 WA0101 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

 मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात्रि विशेष छापामारी अभियान में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामले में पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में उपस्थित थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे

IMG 20220606 WA0055 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

अलग-अलग मामले में पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दीवानगंज से बालेश्वर सिंह, गुदरी टोला बेलौरी से रामचंद्र महतो, गुदरी टोला बेलौरी से बिंदेश्वरी कुमार, अनूपनगर बेलौरी से देवचरण ऋषि तथा भोगा देहात से नवीन चौहान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा इसके तहत जो भी वारंटी कहीं पर भी फरार चल रहे हैं

IMG 20220721 WA0000 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजना सुनिश्चित करना है। वहीं उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण को लेकर भी लगातार छापेमारी की जा रही है ऐसे लोग जो शराब के कारोबार में संलिप्त हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

See also  कालीगंज में 52 भक्तों के कांधे पर सवार होकर माँ हुई विदा

Leave a Comment