असमाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर : एसडीओ

 

IMG 20220805 WA0042  

रुपौली/विकास कुमार झा

रुपौली प्रखंड क्षेत्र के बहदुरा व बाकि गांव में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार के अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में आएं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा यहां के लोगो का इतिहास रहा है, 

IMG 20220803 WA0010  

गंगा जमुना तहज़ीब का बीच के समय हुई घटनाओं को भुलाकर गंगा जमुना तहज़ीब के परंपराओं को फिर से अपनाना है एवं मिलजुलकर अपना-अपना त्योहार मनाएं। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा असमाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रहेगी एवं उपस्थित लोगों से उन्होंने आग्रह किया आप लोगों के नज़र में अगर कोई इस तरह के लोग हैं जो समाज को लड़ाने का प्रयास कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना को दें। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार के द्वारा मोहर्रम में ताजिया जुलूस निकलने वालें मार्ग को भी देखा गया। 

FB IMG 1659014182157  

मौके पर अकबरपुर ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी, भिखना पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मासूम, लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत समिति मिथिलेश कुमार साह, भिखना, पंचायत समिति प्रतिनिधि जमशेद आलम, पूर्व मुखिया शाहिद, हारून, दिना चौधरी, सतीश साह, मोहम्मद रुस्तम, विजय कुमार मंडल,पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल,आदि उपस्थित थे।

See also  न्यूज नालंदा – सड़क युवक की लाश रख आगजनी करते हुए किया हंगामा…

Leave a Comment