आपराधिक मामला छुपाकर चुनाव फॉर्म भरने की शिकायत चुनाव आयोग से

 

IMG 20220928 WA0034  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

चुनाव जीतने की जुगत में लोग कई उलट पुलट कार्य करते रहते है। वार्ड 22 में वर्तमान पार्षद सरिता राय विगत 20 वर्षों से वार्ड पार्षद के पद पर काबिज है। मगर इस बार उनके विरोधियों ने जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए एक और सरिता राय को चुनाव मैदान में खड़ा कर दिया है। मगर विरोधियों का यह दाव इस बार उल्टा पर गया है। 

IMG 20220918 WA0042  

फर्जी तरीके से खड़ा हुए दूसरी सरिता रॉय का जब पेपर निकाला गया तो वह किसी दूसरे वार्ड की निवासी निकली। और उसके प्रस्तवाक में जिस विजय जयसवाल का नाम है वह वार्ड 22 के प्रत्याशी नवल जायसवाल का भाई निकला। वही संमर्थक में जिस महिला का नाम है वह भी उसकी भाभी ही है। 

IMG 20220803 WA0019  

वही नाम का खुलासा होने के बाद वार्ड की जनता आक्रोशित है। अब वार्ड की जनता नवल जायसवाल के अगेंस हो गई है और वर्तमान वार्ड पार्षद सरिता रॉय के तरफ सहानुभूति जता रही है। वार्ड का लोगो का कहना है कि जो इस तरह का 420सी का काम कर सकता है वह आगे जनता के साथ क्या करेगा।

IMG 20220730 WA0017  

वहीं वार्ड पार्षद सरिता राय ने उम्मीदवार नवल जयवाल के भाई विजय जायसवाल पर नामांकन में अपराधि मामला छुपाकर फॉर्म भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विजय जायसवाल पर अररिया और पूर्णिया में आपराधिक मामले चल रहे है, जिसे उसके द्वारा छुपाया गया है। इसको लेकर वरीय पदाधिकारी से लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

See also  बाहुबली समोसा को खत्म करने पर मिलेगा 51,000 रुपए का इनाम- देखें वायरल वीडियो

Leave a Comment