कल एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, दोपहर बाद होगा समारोह का आयोजन

आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी और इस्तीफा भी दिया। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब शपथग्रहण समारोह बुधवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में दो बजे होगा।

मतलब एक बार फिर कल यानी बुधवार की दोपहर शपथग्रहण समारोह होगा। महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में होगा।

Nitish Kumar

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि यह प्रारंभिक जानकारी है बाकी किन किन लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी एक कल ही पता चल पाएगा।

See also  दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने पहुंची थी महिला, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Leave a Comment