कोढा विधायक ने अग्नि पीड़ित परिवार को पहुंचाया राहत सामग्री

IMG 20221113 WA0072 कोढ़ा/ शंभु कुमार

कोढ़ा/ शंभु कुमार

कोढा प्रखंड अंतर्गत विगत दिनों पूर्व बहरखाल पंचायत के रमैली गांव के वार्ड संख्या 11 में कई घरों में आग लगने से व्यापक क्षति पहुंची थी जिसकी सूचना कोढा विधायक कविता पासवान को मिली सूचना मिलते ही कोढा विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर इस दुख की बेला में उनको साड़ी, कंबल,  व अन्य खाद्य सामग्री के साथ रोजाना दिनचर्या में उपयोग होने वाली सामग्री राहत के तौर पर मुहैया कराई

IMG 20220803 WA0019 कोढ़ा/ शंभु कुमार

एवं सभी पिडित परिवार को विधायक के द्वारा आश्वासन दिया गया कि हमारी तरफ से हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा जहां भी हमारी जरूरत हो आप लोगों के सेवा के लिए हमेशा मैं तत्पर रहूंगी वही इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी रमन झा वरिष्ठ भाजपा नेता राम नाथ पांडे व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  ग्रामीणों क्षेत्रों में बमुश्किल छः घंटे मिलती है बिजली,उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Leave a Comment