क्या भारत में बैन हो जाएंगे Electric Vehicle ? जानिए – पूरा गणित..

डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिल व्हीकल (EV) मार्केट का दायरा अब तेजी से बढ़ रहा है। भारत के अलावा और भी देश हैं, जिनमें EV की डिमांड काफी ग्रोथ कर रही है। पर एक ऐसा भी देश है, जो EV को प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी कर रहा है। जी हां ये सत्य है। ये है यूरोप का एक बेहद खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड। आखिर क्यों यहां EV पर बैन की तैयारी है, आगे जानिए

EV पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश

EV पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश

एक अजीब फैसले के तहत स्विट्जरलैंड EV पर प्रतिबंध लगा सकता है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश भी बन सकता है। इसके पीछे स्विट्जरलैंड का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस सर्दी में उसके पास पर्याप्त पावर भी हो। यह सुंदर पर्वतीय देश अपने पड़ोसियों, फ्रांस और जर्मनी से एनर्जी का आयात करता रहा है। हालाँकि, इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्राकृतिक गैस की सप्लाई बेहद कम होने के कारण वे भी एनर्जी प्रोडक्शन में अब कमी कर रहे हैं।

फ्रांस भी हलकान

फ्रांस भी हलकान

फ्रांस कई दशकों में पहली बार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एनर्जी का आयात कर रहा है। स्विस फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन, एलकॉम ने इस साल जून माह में पहले ही कहा दिया था कि फ्रांसीसी परमाणु ऊर्जा उत्पादन की अपेक्षित कम उपलब्धता के कारण सर्दियों के लिए बिजली की आपूर्ति अनिश्चित होगी। जर्मनी के साथ भी इस समय यही स्थिति है।

See also  बाराहाट प्रखंड के चार अभयर्थियो का दारोगा में किया गया चयन

Leave a Comment