गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ी घटना होने से बची

IMG 20220916 WA0126 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

 जिले के सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग। स्थानीय लोगो की मदद से एक बड़ी घटना होते होते बची। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मंजूर अंसारी के घर उनकी पत्नी नजमी गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लिक होने लगा और सिलेंडर में आग लग गया

IMG 20220912 WA0001 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

स्थानीय लोगों ने माॅक ड्रिल किया गया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। वही अग्निशमन दस्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जलते हुए सिलेंडर के आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद विभाग के अग्निशमन अधिकारी राय विमल विद्रोह, तेजा यादव, गौरीशंकर, रंजीत कुमार सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद किस तरह आग पर काबू पाया जाता है, उसके बारे में विस्तारपूर्वक समझाते हुए मॉक ड्रिल कर दिखाया

IMG 20220907 WA0173 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

बताते चलें कि अग्निशमन दस्ता विभाग की ओर से लगातार गांव गांव में जाकर मॉक ड्रिल कर आग पर काबू पाने की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। लेकिन कभी-कभी लोग मॉक ड्रिल भी करते हैं लेकिन उस पर कामयाबी नहीं मिलती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोगों ने माॅक ड्रिल का उपयोग किये थे लेकिन सही रूप से नहीं कर पाए थे।

See also  आध्यात्मिक संतमत सत्संग केंद्र राजगीर में स्थापना करने का लिया गया निर्णय।

Leave a Comment