चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को फलका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

IMG 20220830 WA0023 सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

 फलका थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर पंचायत स्थित पकड़िया गांव में बीती रात बंद घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।घटना में करीब ढाई लाख के जेवरात व ढाई लाख का अन्य सामान सहित दस हजार नगदी का चोरी कर ली थी।घटना की सूचना पर फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान दलबल के साथ स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट चुके थे। 

IMG 20220812 WA0035 सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

घटना को लेकर बीईओ कल्पना मिश्रा के पति सह आर्मी जवान गोबिंद झा ने बताया कि वे आर्मी में बीकानेर में बीआरओ के पद पर पदस्थापित हैं और हाल में छुट्टी लेकर घर आये हुए थे।करीब दस दिन पूर्व अपना घर में ताला लगाकर कर बीमार मां निर्मला देवी का इलाज कराने पटना गये हुए थे। उनके पत्नी सह बीईओ नालंदा में पदस्थापित हैं। अज्ञात चोर ने घर बंद देखकर घर के सभी कमरा सहित अलमीरा, ट्रंक व बक्सा का ताला तोड़कर दस हजार नकद तथा पुत्री के शादी के लिए रखा करीब ढाई लाख का जेवरात एवं ढाई लाख के सामानों का चोरी कर लिया था। 

IMG 20220727 WA0041 सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

मामले में फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि कांड दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ में घर से चोरी किया पंखा भी बरामद किया गया है।

See also  छपरा में अपराधियों ने पुलिस को बनाया निशाना, 2 कॉन्स्टेबल को चाकू मारकर किया घायल

Leave a Comment