छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में पुलिस-प्रशासन की अपील-चेतावनी – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

नगरनौसा (आरती)। नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ प्रेम राज की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई।

इस बैठक में वीडियो प्रेम राज ने बताया कि नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बलों की विशेष निगाह रहेगी। खासकर उन हुड़दंग बाजों पर जो पर्व के आड़ में गलत कार्य करते हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए बैठक में नगरनौसा प्रखंड के सीईओ अरुण कुमार ने बताया कि सभी प्रखंड वासियों से निवेदन है कि छठ पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाए जिस प्रकार से दशहरा पर्व और दीपावली को मनाए थे।

साथ ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी, खासकर जो जुआ खेलते हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।

इस मौके पर नगरनौसा प्रखंड प्रमुख पति शैलू गोप,उप प्रमुख पति अनुज यादव, नगरनौसा मुखिया पूनम देवी, भुतहाखाड़ मुखिया नीरजा देवी,कैला मुखिया शंभू ठाकुर, खजुरा मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह कछियावां पंचायत मुखिया उषा सिन्हा,रामपुर के शिव कुमार गोप दामोदरपुर बलधा के ललिता देवी,पंचायत समिति शिरोमणि कुमार, वाल्मीकि यादव सुभाष यादव सहित कई समाज सेवी मौजूद थे।

See also  नालंदा कॉलेज में कलाम स्टडी सर्किल की शुरुआत

Leave a Comment