जदयू अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष का किया अभिनंदन।

 

IMG 20220828 WA0023  

मनीष कुमार / कटिहार।

मनिहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जदयू के वरिष्ठ नेता शंभू कुमार सुमन को जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिर्चाईबारी में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान जदयू से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल – मालाओं से अभिनंदन किया एवं बुके देकर उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दिया।

IMG 20220812 WA0034  

 वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि मनिहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन को अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और भी मजबूती मिलेगी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और भी धारदार और मजबूत बनाते हुए

IMG 20220803 WA0018  

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार की जनता के लिए चलाए जा रहे हैं महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी। मौके पर पार्टी के सुशील कुमार सुमन, प्रमोद राय, मुकेश सिंह, लालू यादव ,उदय सिंह, संजय राय, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  खुशखबरी! बिहार के 900 बालू घाटों में खनन की बंदोबस्ती शुरू, यहां जानिए – कब से मिलेगा सस्ता बालू

Leave a Comment