दुर्गा पूजा को लेकर बलिया बेलौन थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

 

IMG 20220926 WA0028  

मो० मुस्तकीम / कदवा।

दुर्गा पूजा को लेकर बलिया बेलौन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूजा पंडालों के सदस्य ने भाग लिया।

IMG 20220921 WA0019  

 इस दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही तथा पुलिस को असामाजिक तत्वों की सूचना देने का अपील किया। 

IMG 20220803 WA0019  

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने भी अपना- अपना सुझाव दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पांडे के अलावा मुखिया संघ के अध्यक्ष मो० मेराज आलम, मुखिया मोहम्मद अख्तर, हाजी एजाजुल हक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

See also  प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जयंती बाल दिवस के रुप में मनाया गया

Leave a Comment