नए साल में बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, इन तीन बातों पर होगा फैसला..

डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। साल 2023 बजट की तैयारी जोरों पर है। इस बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खबर मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। मालूम हो कि सरकार को इसके लिए तीन मामलों में निर्णय लेना होगा। तो ऐसे में आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन मामलों में होगा फैसला

इन मामलों में होगा फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों के वेतन से जुड़े एक या दो नहीं बल्कि तीन मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। इनमें डीए (महंगाई भत्ता) और डीआर (महंगाई राहत) में बढ़ोतरी पहला मामला है। दूसरा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर में संशोधन का है। इसी तरह तीसरा मामला 18 माह के डीए बकाया का है। इन तीनों मामलों पर फैसला हो सकता है।

इस साल बढ़ेगा डीए

इस साल बढ़ेगा डीए

रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2023 में DA और DR में 3-5 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है। बढ़ी हुई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी। जब यह बढ़ोतरी लागू होगी तो DA 43 फीसदी तक पहुंच सकता है। जैसा कि हमने बताया कि 18 महीने के डीए एरियर पर भी फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, कोविड काल में जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए नहीं बढ़ाया गया। इस पर फैसला होता है तो 18 माह का डीए बकाया दिया जाएगा। यह पैसा कर्मचारियों के पे बैंड और स्ट्रक्चर पर आधारित होगा।

See also  सणासुदीच्या दिवसात पहा पुणे बाजारसमितीत किती मिळतोय फूलांना भाव ?

फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर

Leave a Comment