निरंजन कुशवाहा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

 

IMG 20220923 WA0008  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ नगर निगम से मेयर प्रत्याशी के  उम्मीदवार निरंजन कुशवाहा के नामांकन में पूर्णियाँ में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके नामांकन के मौके पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक उनके साथ साथ नामांकन स्थल तक गए, इस दौरान शहर थम सा गया था। 

IMG 20220923 WA0007  

गुरुवार को पूरे विधि विधान के साथ नामांकन कर निरंजन कुशवाहा ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से अब महापौर पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है ।

IMG 20220923 WA0009  

निरंजन कुशवाहा के निजी आवास गुलाबबाग से हज़ारों की संख्या में समर्थकों का काफिला अपने महापौर उम्मीदवार के साथ पूर्णिया टाउन हॉल के लिए कूच किया। जहां आशीर्वाद सभा के रूप में करीब 5 हज़ार जनता को संबोधित किया गया। इसके बाद निरंजन कुशवाहा समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कराया।

IMG 20220730 WA0017  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते थे। इस चुनाव में भी भ्रष्टाचार ही उनका सबसे बड़ा मुद्दा होगा। निगम क्षेत्र से भ्रष्टाचार खत्म कर शहर को सुसज्जित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मालूम हो कि निरंजन कुशवाहा के द्वारा विगत 15 वर्षों से किये गए कार्यो के बदलौत उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

See also  अब भूल जाइए Amazon – Flipkart! यहां मिल रहा सबसे सस्ता सामान, करें दिवाली की शॉपिंग पूरी…

Leave a Comment