पोषण मेला के एसडीओ ने फीता काटकर किया शुरुआत

 

IMG 20220928 WA0024  

बायसी/मनोज कुमार

 पूर्णिया: बायसी प्रखंड मुख्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण परामर्श केंद्र लगाया गया।  जिनका फीता काटकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तोसी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पोषण अभियान के तहत पूरे सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण परामर्श केंद्र के तहत कई स्टॉल लगाया गया था, जिनमें कई तरह के फल, दाल, हरी सब्जियां स्टॉल में लगाया गया था। 

IMG 20220812 WA0035  

सेविकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में रंगोली भी बनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तोसी ने सभी सेविकाओं से मिलकर उनके समस्या से भी रूबरू हुए और सबके मनोबल को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने केंद्र में पोषण माह को मनाए। लोगों को जागरूक करें .खासकर गर्भवती स्त्री के खान-पान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उस दौरान उसे हरी साग सब्जी फल खाना जरूरी है। इसके बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताएं। 

IMG 20220730 WA0017  

उनके बाद सभी सेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सेविकाओं द्वारा नारा लगाया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी,  सीडीपीओ उषाकिरण, महिला पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका मीनू निशा आदि मौजूद थे।

See also  Patna से चलेंगी CNG वाली 25 AC बसें, न्यूनतम किराया 10 रुपया, जानें – रूट..

Leave a Comment