फलका प्रशासन द्वारा दिया गया कमला घाट में सरकारी नाव

 

IMG 20220917 WA0140  

सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

फलका प्रखंड क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत कमला घाट में फलका प्रशासन द्वारा एक नाव मुहैया करा कर दिया गया। बताते चलें कि 13 सितंबर को मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक, प्रमुख प्रतिनिधि इरशाद, वार्ड सदस्य राजू चौधरी, समाजसेवी सोनू खान जकी एवं सैकड़ों ग्रामीण के द्वारा पुल बनवाने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाया गया था

IMG 20220812 WA0127  

शनिवार को मुखिया अजरुदीन उर्फ राजू नायक उप प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इरशाद ने बताया कि एक नाव देकर आक्रोशित जनता को शांत किया गया है। मोरसंडा पंचायत के सभी ग्रामीणों का कहना है

IMG 20220913 WA0005  

कि अगर 2024 तक में पुल का निर्माण नहीं होता है तो हम सभी जनता मिलकर वोट का बहिष्कार करेंगे। एवं सभी जनता ने एक ही नारा उस दिन लगा रहा था। पुल नहीं तो वोट नहीं इस बार अगर 2024 में पुल नहीं बना तो वोट का डब्बा जाएगा खाली।

See also  Hindi Diwas : हिंदी के इन शब्दों का अर्थ समझते हैं क्या? अगर नहीं तो यहाँ जानें –

Leave a Comment