बिहार का बेटा, अनुज झा बना राम मंदिर ट्रस्ट के नॉमिनी मेंबर

मधुबनी, बिहार के लाल को राम मंदिर ट्रस्ट के नॉमिनी मेंबर बनने पर सारे बिहारवासियों को अपने लाल पर गर्व है।

अनुज झा, जो अयोध्या के डी. म. पद पर कार्यरत हैं, को राम मंदिर ट्रस्ट के नॉमिनी मेंबर में शामिल किया गया है। हालाँकि, आइएस (IAS) अफसर अनुज कुमार झा बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। 39 वर्षीय अनुज झा 2009 बैच के यूपी कैडर के आइएएस (IAS) हैं और यूपी के सबसे अच्छे अफसरो में गिने जाते हैं। अनुज कुमार झा और अवनीश अवस्थी को यू. पी. सरकार की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट में नॉमिनी मेंबर्स के रूप में शामिल किया गया है।

अयोध्या के डीएम का नाम

अनुज कुमार झा पिछले साल ही अयोध्या के D.M. के पद पर कार्यरत हुए थे, और तब से उन्होंने अपने काम को बखूबी निभाया है। जब सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर पर फैसला आने वाला था, तब अयोध्या में लॉ एंड आर्डर को बनाये रखना एक पहाड़ तोड़ने जैसा काम था , लेकिन तब भी मधुबनी में जन्मे, अनुज कुमार झा ने लॉ एंड आर्डर को बखूबी निभाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर डीएम अनुज झा को यूपी सरकार की फेवरिट अफसरों की लिस्ट में शामिल किया गया था। अयोध्‍या के पहले अनुज झा बुलंदशहर, कन्नौज, रायबरेली, महोबा आदि जिलों में भी डीएम के पद को बखूबी निभा चुके हैं।

मधुबनी, बिहार के लाल को राम मंदिर ट्रस्ट के नॉमिनी बनाये जाने पर मधुबनी जिले के लोग काफी उत्साहित हैं।

See also  BSNL के आगे Jio-Airtel की छुट्टी – महज 200 से कम में 90 दिनों तक मिलेगी डेटा-अनलिमिटेड कॉलिंग..

Leave a Comment