बीएलओ को बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित।

 

IMG 20220902 WA0033  

पूनम कुमारी / डंडखोरा।

डंडखोरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने मतदाताओं का आधार प्रमाणीकरण करने को लेकर बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। सभी बीएलओ को प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बीएलओ संजय कुमार विश्वास ने बताया कि हम सभी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से जो निर्देश दिया गया था

IMG 20220803 WA0018  

 उन सभी निर्देशों का पालन करते हुए मतदाताओं का आधार प्रमाणीकरण करने का कार्य किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद सभी बीएलओ में खुशी देखी गई। इस दौरान अनिल कुमार साह,दुलाल रविदास,कुसुमलता दास, नारायण केवट सहित कई बीएलओ एवं प्रखंड से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

See also  अब सस्ते में घर बनाइए! बिहार में अक्टूबर से घटेगा बालू का दाम,, 900 घाटों में खनन शुरू करवा रही नीतीश सरकार..

Leave a Comment