भाई की कलाई पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

IMG 20220811 WA0045 पूर्णिया। मनोज कुमार 

पूर्णिया। मनोज कुमार 

बायसी: प्रखंड सहित क्षेत्र में वृहस्पतिवार को रक्षा बन्धन का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लम्बी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों के रक्षा का संकल्प दोहराया। क्षेत्र में रक्षा बंधन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल है ।

IMG 20220803 WA0020 पूर्णिया। मनोज कुमार 

 इस बार दिनभर मुहूर्त होने से सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया है।रक्षाबंधन के लिए बहनें  बुद्धवार से ही पीहर पहुंचनी शुरू हो गई है। आज वृहस्पतिवार को भी कई बहनें अपने पीहर पहुंची। बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। रक्षा बंधन को लेकर बच्चों में भी उत्साह है। छोटी बालिकाओं ने भी अपने भाईयों को राखियां बांधी।

See also  नालंदाः अलग-अलग सड़क हादसों में गई आधा दर्जन लोगों की जान - Nalanda Darpan - गाँव-जेवार की बात।

Leave a Comment