भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक का आयोजन

 

IMG 20220911 WA0016  

कोढ़ा/संवाददाता 

 कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल के रजवाडा  पंचायत के चांपी में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारी फूलकुमार चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई।इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कई विषयों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया आगमन पर रजवाड़ा पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को शामिल करना एवं पार्टी के विकास एवं एकजुट और अधिक से अधिक संख्या में व्यक्ति विशेष को जोड़ना जैसी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

IMG 20220803 WA0019  

इस बैठक में कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महामंत्री भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता,युवा अध्यक्ष मिलन चौधरी, कुंदन कुसुम, प्रदीप चौहान, प्रेमचंद्र मंडल, दुर्गा शर्मा, तेज नारायण चौबे, शंभू चौबे विनोद शर्मा, शदानंद शाह, दीपक चौहान, सुमन चौहान, मंटू महतो, निरंजन झा, विकास मंडल एवं बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

See also  नामांकन में अवैध वसूली को लेकर एबीवीपी ने किया हंगामा

Leave a Comment