महागठबंधन की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

IMG 20220814 WA0034 मो० मुस्तकीम / कदवा

मो० मुस्तकीम / कदवा

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत के मुखिया राजद के प्रखंड अध्यक्ष साकिर रजा के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। गाजे – बाजे के साथ यह भव्य जुलूस जाजा पंचायत होते हुए चौकी, भर्री, उनासोपछगाछी, सालमारी बलिया बेलोन, रिजवानपुर होते हुए कुरूम हाट पहुंची जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद राजद कार्यकर्ताओं एवं महागठबंधन से जुड़े नेताओं ने एक – दूसरे को अबीर –  गुलाल लगाकर जश्न मनाते हुए एक सभा का आयोजन किया। 

IMG 20220803 WA0013 मो० मुस्तकीम / कदवा

इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष साकिर रजा ने कहा कि अब तीव्र गति से बिहार का विकास होगा क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में अब एक नए बिहार का निर्माण होगा। मौके पर बड़ी संख्या में महागठबंधन से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  पाथरी तालुक्यात 686 हेक्टर वर रब्बीच्या पेरण्या…

Leave a Comment