मुजफ्फरपुर में महिला ने नदी में लगाई छलांग, दादर पूल से बुढ़ी गंडक में कूदी, NDRF की टीम कर रही खोजबीन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के दादर पूल से एक महिला ने बुढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। NDRF की टीम को सूचना दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। हालांकि अबतक महिला का पता नहीं लगा है।

स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। बताया कि एक शादीशुदा महिला स्कूटी से आई थी। स्कूटी दूर लगाकर पूल से कूद गई। महिला ब्रह्मपुरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि अबतक उसकी पहचान नहीं हुई है।

मुजफ्फरपुर में महिला ने नदी में लगाई छलांग दादर पूल मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के दादर पूल से एक महिला ने बुढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

ब्रह्मपुरा इलाके से कुछ लोग मौके पर पहुंचे हैं। वे लोग बता रहे हैं कि उनके घर की एक महिला गयाब है। आशंका जता रहे हैं कि नदी में कूदने वाली महिला वही हो सकती है। हालांकि जबतक नदी में से लाश नहीं निकलती तबतक पहचान व सत्यापन करना मुश्किल है।

See also  मुजफ्फरपुर के SKMCH में वही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, तेजस्वी के खिलाफ लगे नारे

Leave a Comment