रालोजपा ने धूमधाम के साथ 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा तोलन कार्यक्रम आयोजित किया:लक्ष्मी सिन्हा

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

पटना_राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में झंडा तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, नवादा के सांसद चंदन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुरजभान सिंह, वैशाली के एमएलसी भूषण राय, अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा राज,युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा, ममता देवी, करुणा शर्मा, राधा देवी,एवं पार्टी के तमाम नेता गन कार्यकर्ता गन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रिंस राज ने  कहा कि किसी भी व्यक्ति और समाज की तरह राष्ट्र के समक्ष कुछ चुनौतियां सदैव उपस्थित रहती है। इन चुनौतियों का सामना भी आसानी से किया जा सकता है जब राष्ट्र निर्माण के यज्ञ मैं देश की जनता भी भागीदारी बनेगी। डॉ स्मिता शर्मा ने कहा कि वर्ष 1947 का भारत सिर्फ समृद्धशाली, शक्तिशाली ही नहीं बल्कि एक समावेशी, उदार भारत हो। अमीर और गरीब की खाई मिट सके, लोग खुशहाल हो। हर व्यक्ति को अपने विकास की संपूर्ण आजादी हो। वास्तव में हमारे भारत में एक ऐसे समाज की निर्माण हो, जहां अमीर _गरीब जात _पात ऊंच _नीच का भेदभाव ना हो।श्रीमती लक्ष्मी सेना ने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा तिरंगा हाथ में लिए पूरे जोश से अमृत महोत्सव मना रहा है। जनता देशभक्ति के रंग में रंगी हैं। हर्ष की बात है कि आज हर देशवासी आजादी का अमृत महोत्सव मनाए रही है। कई क्रांतिवीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई है। देश के हर नागरिक को आजादी और देशसेवा के महत्व को समझना होगा। देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जाति धर्म की भावना से ऊपर उठकर हर किसी को भारतवासी बनना होगा। “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”।

See also  महागठबंधन सरकार बनते ही बिहार में सियासी हलचल तेज, पशुपति पारस की पार्टी में टूट?, तीन सांसद JDU में हो सकते हैं शामिल

Leave a Comment