राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी:लक्ष्मी सिन्हा

रिपोर्ट आशीष कुमार

पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को रालोसपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजग के कई सांसद, विधायक, विधान पार्षद,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी राज्य भर से आई बीस हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भोजन दिया गया। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अतिथियों की अगुवाई की। पारस ने कहा कि रामविलास पासवान का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा। वे गरीबों, पिछड़ों एवं कमजोर तबकों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि रामविलास पासवान को भारत रत्न सम्मान से अलंकृत करनी हेतु केंद्र सरकार से अनुशंसा करें। सांसद प्रिंस राज ने कहा कि सभी जिलों में रामविलास पासवान मूर्ति लगायी जाएगी। प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि आज सभी जिला मुख्यालयों में पारस जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, सांसद बीना देवी, रमा देवी, सांसद चंदन सिंह, रामकृपाल यादव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, उपसभापति महेश्वर हजारी, सम्राट चौधरी, किशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार संजीव चौरसिया, मंगल पांडे, एमएलसी भूषण राय तथा रालोजपा महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानी देवी, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा,करुणा शर्मा, पुष्पा शर्मा, गुड़िया देवी,सुनीता देवी,राधा देवी, इत्यादि सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।

See also  आज पुणे बाजार समितीत मटारला मिळाला 15 हजारांचा कमाल भाव ; जाणून घ्या इतर बाजारभाव

Leave a Comment