समाजसेवी सुखदेव प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक सभा का किया आयोजन

 

IMG 20221023 WA0101  

मनीष कुमार / कटिहार 

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर निवासी कुशल समाजसेवी एवं मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के ससुर सुखदेव प्रसाद सिंह के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा गामी टोला स्थित सद्भावना भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोक सभा में कांग्रेस नेताओं ने समाजसेवी सुखदेव प्रसाद सिंह के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया

IMG 20221012 WA0168  

वहीं उनके निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि कटिहार दौरे पर पहुंचते ही अमदाबाद पहुंच कर परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि सुखदेव प्रसाद सिंह एक अच्छे समाजसेवी थें। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद को ही पहली प्राथमिकता दिया। उनके निधन से निश्चित तौर पर समाज की एक बड़ी क्षति हुई है

IMG 20221006 WA0145  

समाजसेवी सुखदेव प्रसाद सिंह अपने पीछे अपने चार पुत्री गिरजा सिंह, अल्पना सिंह,सुभाषिनी सिंह, भारती सिंह को छोड़ गए।शोकसभा में कांग्रेस के संजय सिंह,शाहनवाज खान, सऊद आलम, फिरोज कुरेशी, संजय कुमार सिंह, अल्तमश दीवान, रिंकू मिश्रा, राज आनंद सिंह, चांद खान, संजय सिंह, भुवन अग्रवाल, मनी पासवान, मोइन आलम, सुबीर सरकार सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

See also  क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं अलग अलग रंग के Helmet? जानिए क्या है रंगों का भेद

Leave a Comment