हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक: शुभम पोद्दार

IMG 20220724 WA0063 मनिहारी/ मो॰ जैद 

मनिहारी/ मो॰ जैद 

मनिहारी : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल प्रभारी अमदाबाद शुभम पोद्दार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर झंडा लगाने के बाद कहा कि हर घर तिरंगा अभियान स्वदेशी कि भावना के साथ ही युवाओं में स्वावलंबन को मजबूती देगा।भाजपा के युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल प्रभारी अमदाबाद ने कहा कि स्वाधीनता के पच्चीसवें एवं पचासवें वर्ष में ऐसा अभियान नहीं चलाया गया

IMG 20220414 WA0064 मनिहारी/ मो॰ जैद 

तिरंगा भारत की संप्रभुता, स्वाभिमान, गणतंत्र और स्वाधीनता को देखता है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भारत की एकता को सुदृढ़ करना और एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्थापित करना है। वही शुभम पोद्दार ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयवासी का अभिमान है। यह देश की समस्त  विविधताओं को एकता के सूत्र मे पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है।

See also  कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन भवन को तोड़े जाने और वकीलों के लिए वैकल्पिक बुनियादी सुविधायें उपलब्ध जाने के मामले पर जस्टिस पार्थ सारथी ने देर शाम कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का निरीक्षण किया

Leave a Comment