2 अलग अलग जगहों में हुई आगलगी की घटना में सारा सामान जलकर राख

IMG 20220925 WA0146 सुपौल/लक्ष्मण कुमार

सुपौल/लक्ष्मण कुमार

कटैया -निर्मली: दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को अचानक लगी आग में दो घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार पिपरा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 निवासी अबध मेहता के एक घर में अचानक आग लग गई। जिसमें एक घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया

IMG 20220907 WA0173 सुपौल/लक्ष्मण कुमार

गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना में चार एकड़ का पाट और मवेशी चारा गेहूं के भुसा रखा हुआ था जो घर के साथ पुरी तरह से जलकर राख हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपेटे घर में रखे पाट के कारण इतनी तेज हो गए कि घर सहित सारा सामान जलाकर राख कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और अन्य घर को जलने से बचाया

IMG 20220913 WA0005 सुपौल/लक्ष्मण कुमार

वही प्रखंड क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 निवासी केशो मंडल के घर में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग में एक घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना में दो कुंटल पाट, एक बिजली पंखा, एक कंबल के साथ पुरा घर जल गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगी कि घटना को लेकर अंचलाधिकारी को सुचना दे दिया गया है।

See also  Sugar Industry: ऊस उत्पादकांसाठी महत्वाची बातमी! काटामारी रोखण्यासाठी संगणकीकरणाचा प्रस्ताव

Leave a Comment