आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद :-श्रवण कुमार

बिहार शरीफ के प्रखंड मुख्यालय में भरावपर निवासी कारू महतो की आश्रित उनकी पत्नी रुचि कुमारी को पारिवारिक लाभ योजना का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया । विदित हो कि भरावपर निवासी कारू महतो की मृत्यु दिनांक 31 अक्टूबर को ट्रेन से कटकर हो गई थी।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए सरकार कृत संकल्पित है हमारे सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जी कहते हैं कि राज सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। हमारे सरकार को गरीबों की चिंता है तथा गरीबों के विकास के लिए सबसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है। बिहार में न्याय के साथ विकास का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है बिहार मॉडल का आज देश दुनिया कई राज्य का अनुशरण कर रहे हैं। बिहार में हुए कार्यों का डंका देश से लेकर प्रदेश तक बज रहा है।उन्होंने मृतक के आश्रितों को ढांढस बनाया सांत्वना दी धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही उन्होंने ने ईश्वर से मृतक आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। कारू महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित जनता दल यू बिहार शरीफ के अध्यक्ष नदीम जाफर उर्फ गुलरेज अंसारी जनता दल यू के मुख्य वक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार मनोज मुखिया सकलदीप कुमार इंदु चौहान दिनेश साहू रंजीत चौधरी मुन्ना पासवान फौजदारी कुशवाहा पप्पू महतो निभाकर कुमार सनी शर्मा सोनू शर्मा अरुण वर्मा दिवाकर कुमार विनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  BPSC में महिलाओं की टॉपर मोनिका जॉब के साथ ही 8 घंटे करती थी पढ़ाई, 35 लाख के पैकेज पर कर रहीं नौकरी

Leave a Comment