न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला, सिपाही व सीओ चालक जख्मी

बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया स्थित सरकारी भूमि के विवाद का स्थायी हल नहीं निकलने से यह मामला प्रशासन के गले की हड्‌डी बनती जा रही है। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी करते हुए सोमवार की रात हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस व अधिकारी को जान बचाने के लिए भागकर छिपना पड़ा। घटना में सीओ के चालक व एक आरक्षी जख्मी हो गए। जख्मी चालक श्याम कुमार और आरक्षी सुधीर कुमार अस्पताल लाया गया। जहां से चालक को पटना रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पर हमला की सूचना के बाद एसडीओ कुमार अनुराग, डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी दो थाना की पुलिस के साथ दलबल के साथ पहुंच गए। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो चुका था। एहतियान मौके पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यह विवाद वर्षों से लंबित है। उपद्रवी कई बार पुलिस पर हमला भी कर चुके हैं।

न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला, सिपाही व सीओ चालक जख्मी

जांच व कार्रवाई में प्रशासन

एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर घेराबंदी की सूचना के बाद सीओ व नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर, निर्माण कार्य बंद करा दी। जिसके बाद बदमाशों ने टीम पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग जख्मी हुए। प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है। सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि बनौलिया का विवादित भूमि, खतियान में सरकारी है। उक्त भूमि पर 2-3 कब्र मिले हैं। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद उपद्रवियों ने हमला किया।

See also  टीबी मरीजों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने के लिए निक्षय मित्र बनने की अपील

Leave a Comment