भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में विशाल बौध्द धम्म क्रांति महासमागम का आयोजन

बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में विशाल बौध्द धम्म क्रांति महासमागम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर 66 वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

इनके उपरांत पंचशील प्रतिज्ञा कराई गई एवं संविधान का पाठ पढ़कर प्रतिज्ञा ली गई। मंच की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रशांत कुमार ने किया मंच संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के जिला सचिव संजीत कुमार चौधरी ने की इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कांत कुमार हुंकार जिला प्रभारी अनिल पासवान पूर्व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महू इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत रत्न संविधान निर्माता लोकप्रिय अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर हक दिलाने का काम किए। वे भारत के प्रथम कानून मंत्री थे।

इनकी मृत्यु आज के दिन 6 दिसंबर 1956 को नईदिल्ली में हो गई थी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध के रास्ते पर चलने का संकल्प लिए। साथ ही अंधभक्त पाखंडवाद को मिटाकर पुण: घर वापसी करने एवं विज्ञान में विश्वास करने का संकल्प लिए अंत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञा पढ़ी गई इस अवसर पर नेहा कुमारी कलाकार हरी भारती ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर गीत गाए इस मौके पर भारतीय बौद्ध महासभा के अनिल कुमार डॉक्टर वीरेंद्र भास्कर डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा डाॅ मनोजयादव सत्य प्रकाश पासवान सुरेंद्र जाधव हरेंद्र चौधरी रणधीर कुमार सुमन राज मनोज माझी अधिवक्ताअनिल कुमार क्रांति अधिवक्ता आशुतोष कुमार कल्याण कुमार करोड़पति सर लालती देवी आदि लोगों ने संबोधित किया इस मौके पर विक्की मलिक महेंद्र प्रसाद मोहन चौधरी अर्जुन कुशवाहा अंचल श्रीवास्तव धार दे देना आदि लोग उपस्थित थे।

See also  तरुणोदय साँस्कृतिक विकास परिषद' से सम्मानित होंगे कई साहित्यकार

Leave a Comment