भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया वृक्षारोपण

IMG 20220728 WA0145 रिंकू मिर्धा/कसबा

रिंकू मिर्धा/कसबा

पूर्णिया: स्थानीय कसबा मोदो साह महिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आईटी सेल की एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुदेश चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के विनोद सेहरावत, किसान मोर्चा प्रवक्ता दिल्ली के प्रमोद शर्मा, कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय राय, जिला मंत्री पुलक राय, विधानसभा प्रभारी विजय राय मौजूद थे

IMG 20220310 WA0038 रिंकू मिर्धा/कसबा

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सीमा मांझी ने किया तथा संचालन महामंत्री अनिल चौरसिया कर रहे थे। बैठक से पूर्व स्थानीय विद्यालय परिसर में दो फलदार वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बारी बारी से किसानों की समस्या को रखा। खाद्य पदार्थों की भंडारे की व्यवस्था, प्रत्येक प्रखंड में बाजार का विक्रय केंद्र का विस्तार, सिंचाई का पूरा प्रबंध, नाहरों का जीर्णोद्धार के बारे में मांग रखी गई

IMG 20220721 WA0096 रिंकू मिर्धा/कसबा

जिसका आगंतुकों ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैलाश चंद्र साह, दिलीप  कलाकार, राजू प्रसाद महतो, राजेश प्रसाद साह उपाध्यक्ष, भानु प्रताप भारती, लड्डू मांझी, आईटी सेल के विष्णुदेव साह, शंभू प्रसाद साह ,पारसनाथ साह, सुशील ठाकुर, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

See also  पंचायत ने हत्या का आरोप लगा 3 लाख का जुर्माना ठोका, जबरदस्ती भैस भी बेंचा

Leave a Comment