Nalanda में पत्नी कि हत्या, टुकड़ों में कटी मिली महिला की लाश

Nalanda News : नालंदा से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में एक महिला के शव के कई टुकड़े बरामद हुए हैं। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि शव किसका है। लेकिन दावा है कि उसी गांव से लापता एक महिला का यह शव है। आरोप महिला के पति पर ही लगा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने मासूम बेटे के सामने ही पत्नी के कई टुकड़े किए। हालांकि अभी तक पुलिस ने शव की पहचान से इंकार किया है और कहा कि डीएनए टेस्ट के बाद ही शव कि शिनाख्त हो पाएगी।

बिहार के नालंदा में श्रद्धा जैसा एक हत्याकांड सामने आया। पुरंदरपुर गांव में कई टुकड़ों में एक शव बरामद हुआ। आरोप है कि पति ने कुल्हाड़ी से काटकर टुकड़े टुकड़े कर दिए। घटना का कारण संपति विवाद बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह लाश नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी की हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

संगीता देवी पिछले 13 मार्च से लापता थी। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने के लिए केवाल खन्धा गए हुए थे। तब उन्हें खंधा में मानव अंग दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल कई टुकड़े मानव के बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा यह शव का टुकड़ा किसका है। फिलहाल पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल पर साक्ष्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद ली गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी की जा रही है।

See also  कंडा बाजार भाव : प्रदेशभर की मार्केट कमेटियों में आज क्या है प्याज के भाव?

Leave a Comment