न्यूज नालंदा – नालंदा की धरती से नीतीश को पीएम बनाने की हुंकार…

जनता दल यूनाइटेड नालंदा के द्वारा शहर के श्रम कल्याणकेंद्र के मैदान में गुरुवार को अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार एवं बिहार सरकार के नव मनोनीत मंत्री श्रवण कुमार का कार्यकर्ताओं व जनता ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

न्यूज नालंदा – नालंदा की धरती से नीतीश को पीएम बनाने की हुंकार…

विश्वासघातियों पर हमला

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू षड्यंत्र कर कमजोर करने का प्रयास असफल रहा। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता षड्यंत्रकारियों को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री बनने हुंकार आज नालंदा से कार्यक्रम के माध्यम से प्रारंभ हो गई है। हमारी पार्टी एकजुट है तथा हमारे पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी हैं। महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के फैसले का सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर स्वागत किया।

नालंदा नीतीश कुमार की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रही है। नालंदा के लोगों का अपार स्नेह प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है कि नेता नीतीश कुमार विगत 17 वर्षों से मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। गांव के विकास का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉक्टर अंबेडकर, जेपी, लोहिया ने देखा था। उसे बिहार की धरती पर गांव को स्मार्ट बनाकर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है इसका निर्वाहन मजबूती के साथ करने का काम करूंगा। नीतीश कुमार के साथ मुझे कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का अवसर मिला है। पुनः उन्होंने जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय महासचिव बनाया है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को नीतीश कुमार मानता है।
विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी देकर नेता नीतीश कुमार ने सम्मान देने का काम किया है। दिवंगत नेता एंकरसराय के प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार के निधन पर मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की।

See also  न्यूज नालंदा – चोरों को पुलिस के साथ भगवान का भी डर नहीं, मंदिर से की जेवर चोरी…

Leave a Comment