CM प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रदेश से बाहर हैं, सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला

लाइव सिटीज पटना: पटना समेत पूरे प्रदेश में सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल पर लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा की पटना शहर सहित पूरे प्रदेश के 40 हजार दैनिक सफ़ाई कर्मचारी कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी समाधान नही निकाला गया.

चिराग पासवान ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है. राजधानी सहित पूरे प्रदेश के कई शहर की सड़कें कचरा से भर गई हैं. आम आदमी काफी परेशान हैं और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रदेश से बाहर हैं. बिहार में 20 लाख रोजगार का वादा किया गया लेकिन जो कर्मचारी पहले से काम कर रहे हैं उनकी मांगें को पूरा करने का कोई भी इरादा नही हैं, सरकार में बैठे लोगों के पास.

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति की वजह से आज प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन चरम पर हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से मांग करूंगा कि दैनिक सफाई कर्मचारी की मांग जल्द से जल्द पूरा हो. कर्मचारी अपने काम पे लौटे और प्रदेश के आम जन मानस की समस्या का समाधान हो. प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि हमारे नेता चिराग पासवान और हमारी पार्टी सरकार से लड़कर आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेगी.

बता दें कि राज्य भर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मी 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. पटना नगर निगम रात्रि में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा उठाव करवा रहा है. शहर के मोहल्लों और गलियों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठ पा रहा है. इस कारण परेशानी हो रही है. वहीं हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर और बिहार लोकल बाडिज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं के बीच शनिवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. बिहार लोकल बा​डिज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने वार्ता विफल होने के बाद निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

See also  बदल जाएगा पटना-रांची के बीच रेल सफर – अब कम समय में सुंदर वादियों से होकर गुजरेगी नई रेल लाइन..

The post CM प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रदेश से बाहर हैं, सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला appeared first on Live Cities.

Leave a Comment