ककड़ियां मध्य विद्यालय में माई पैड छात्राओं को वांटी गईं।

गूंज पटना एवं मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सहयोग से बांटी गई माई पैड। नूरसराय प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय ककड़ियां में पढ़ रहे छात्राओं को स्वस्थ स्वच्छ रहने हेतु स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत लड़कियां के बीच अंतराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में गूंज के सहयोग से मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा सैकड़ों छात्राओं के बिच बांटी गई।

यह कार्यक्रम गूंज संस्था पटना के अरुण उपधया जी के निर्देश पर मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा सैकड़ों छात्राओं को स्वस्थ स्वास्थ्य रखने में मदद के लिए राहत पहुंचाने का और जागरूक करने के लिए किया गया। ईस कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाध्यापक अनूज कुमार, राकेश बिहारी शर्मा वार्ड सदस्य सिप्पी कुमारी ऊषा देवी अहिल्या देवी रणजीत कुमार सिन्हा के देखरेख में माई पैड सैकड़ों छात्राओं को दी गई। साथ साथ साफ सफाई स्वच्छता पर भी चर्चा करते हुए अहिल्या देवी ने बताया कि आज आमजनों को राहत पहुंचाने में मदद करता को धन्यवाद देता हूं कि यह अनोखा बातें छात्राओं को जागरूक करने के लिए किया गया है

जो सराहनीय पहल है।माई पैड पर चर्चा करते हुए वार्ड सदस्य सिप्पी कुमारी ने कहा कि आज 12 बर्ष होता है कि माई पैड कि ज़रुरत पड़ने लगती है आज समाज में लड़कियों को यह जिम्मेदारी छुप कर पुरा करना पड़ती है इसके लिए किसी दूसरे से मदद लेने में दिक्कत और श्रम आती है

आज छ से आठ क्लास के लड़कियां उपस्थित है सभी को इस काम क्रम से अवगत कराया है और जीवन में कार्य करने के साथ आने वाले समय में ईस कार्यक्रम को भी सुरक्षित करने होंगे अन्यथा संक्रमण और संक्रमित हो जाएगी। ऊषा देवी ने बताया कि हमारे जमाने में ईस तरह से सामुहिक वातावरण निर्माण जागरूक करनेवाले कोई नहीं थे आज आमजनों को राहत पहुंचाने में मदद करते हुए मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार जी को धन्यवाद देता हूं बड़े काम करने के साथ आज लड़कीयों को जो सलाह और जानकारी दी गई है यह नई सोच नई उम्मीद जगाता है। ईस कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों छात्राओं के साथ दर्जनों शिक्षाकर्मियों शामिल थे।।

See also  बिहार में गंगा के तटीय इलाकों के लिए बाढ़ का अलर्ट, बक्‍सर से कहलगांव तक बिगड़ रही स्‍थ‍िति

Leave a Comment