न्यूज नालंदा – ऑपरेटर की लापरवाही से 15 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान…

नगर निगम क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। लोग पेयजल के लिए परेशान है। इलाके की करीब पन्द्रह हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। इस बाबत नगर निगम के पदाधिकारी से भी शिकायत की गई है। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बड़ी पहाड़ी इलाका पहाड़ की तलहट्टी में बसा है। यहां बोरिंग नहीं होता है। लोग पम्प हाउस से जलापूर्ति पर निर्भर हैं। पंचाने नदी के किनारे बसे वियावानी गांव स्थित पम्प हाउस से जलापूर्ति की जाती है। पिछले 10-15 दिनों से बड़ी पहाड़ी इलाके में जलापूर्ति प्रभावित है। जिसकी मुख्य वजह वियावानी पम्प हाउस (नया) में नये ऑपरेटरों की तैनाती है।

न्यूज नालंदा – ऑपरेटर की लापरवाही से 15 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान…

बड़ी पहाड़ी इलाके के मंसूर नगर, मगध कॉलोनी एवं छोटी पहाड़ी मुहल्ले में जल संकट है। इस समसस्या को लेकर लोगों की दिनचर्या खराब हो गयी है। मोहल्लेवासी पेयजल संकट का जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को बता रहे हैं।

See also  मंत्री सुरेंद्र यादव पर अब सुशील मोदी ने लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा-नीतीश कुमार कैसे सुशासन स्थापित करेंगे

Leave a Comment