न्यूज नालंदा – भूमि-विवाद में फायरिंग से इलाके में अफरातफरी …..

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम भूमि-विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। गोलीबारी से अफरातफरी मच गयी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, उससे पहले ही सभी बदमाश भाग निकलें। मौके से पांच खोखा बरामद किया गया है। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

स्थानीय लोग ने बताया कि सड़क किनारे दर्जनभर लोग भूमि-विवाद में बहस कर रहे थे। उसी दौरान गाली-गलौज हुई और दोनों पक्ष फायरिंग करने लगें। जख्मी युवक दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार है। उसने बताया कि किसी ने पीछे से उसपर वार किया। लहेरी थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग करने वालों की पहचान हो गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

 

The post न्यूज नालंदा – भूमि-विवाद में फायरिंग से इलाके में अफरातफरी ….. appeared first on .

See also  विजय बाबू पोखर पर धूमधाम से संपन्न हुआ महापर्व, मेला का हुआ आयोजन।

Leave a Comment