यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘हिंदी दिवस

कंचनपुर (बिहारशरीफ) यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य स्वर्ण किरण प्रसाद के द्वारा किया गया तथा कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कक्षा छठवीं के स्पर्श कुमार ने कहा कि भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है।

सुरवि शंकर ने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है। अपने विविध धर्म, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के साथ, भारत के लोग सद्भाव, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं। भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं में, हिंदी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली और बोली जाने वाली भाषा है।

प्राचार्य स्वर्ण किरण प्रसाद ने हिंदी दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को शामिल किया जिसमें हिंदी भी शामिल है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया, इसीलिए हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में हिंदी और संस्कृत भाषा को विशेष महत्व दिया गया है।

विद्यालय की प्रबंधक निदेशिका डॉक्टर कुमारी प्रीति रंजना ने कहा कि हिंदी देश की पहली और विश्व की ऐसी तीसरी भाषा है, जिसे सबसे ज्यादा बोला जाता है. भारत में 70 फीसदी से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं. संविधान की धारा 343(1) के अनुसार हिंदी और लिपि देवनागरी भारतीय संघ की राजभाषा है. संविधान सभा की एक लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर को 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया. तब से 14 सितंबर को हिंदी दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा.

See also  इसलामपुर प्रखंड प्रशिक्षण भवन में मेगा लीगल कैंप का आयोजन

इस मौके पर सुदीप भट्टाचार्य, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, दीपक कुमार सिंह, ओमप्रकाश, मोहम्मद अज़हर,अभिषेक सिंहा,पीयूष मंडल, नीतू गुप्ता, रीना सिंह,राणा रणजीत सिंह,करीना कुमारी, मनोज कुमार सिंहा,स्नेहा कुमारी, सुनीता कुमारी,सोनम कुमारी, कंचन कुमारी, सूरज कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment