न्यूज नालंदा – हिन्दुस्तान ने प्रतिभावान बच्चे को किया सम्मानित , बच्चों ने कहा-थैंक्स हिन्दुस्तान …..

प्रतिभाओं को तलाश कर उसे तराशने में भी ‘हिन्दुस्तान’ हमेशा से आगे रहा है। नालंदा कॉलेज का ऑडिटोरियम को ऐसे ही प्रतिभावान बच्चों से खचाखच भरा था। मौका था ‘हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2022’ समारोह का। जिले के 330 प्रतिभावान छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिये। सम्मानित होने के बाद बच्चों ने कहा-थैंक्स हिन्दुस्तान, आपने हमारे हौसले को उड़ान दी है।

न्यूज नालंदा – हिन्दुस्तान ने प्रतिभावान बच्चे को किया सम्मानित , बच्चों ने कहा-थैंक्स हिन्दुस्तान …..

केके विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. सीवी रेड्डी, नालंदा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस व अन्य ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद शिक्षाविदों व सफल लोगों ने बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीईओ केशव प्रसाद ने कहा कि ज्ञान से हर अंधकार मिट सकता है। हम धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते हैं। किसी को भी सफलता एक बार में नहीं मिलती है। मंच संचालक व मोटिवेटर विकास कुमार मेघल ने कहा-नाव पानी में तैरती अवश्य है पर उसे पार तक खेवनहार ही लेकर जाता है। आप खेवनहार बनें। इसमें शिक्षकों की भूमिका भी अहम होती है। शिक्षकों व अभिभावकों को भी बच्चों की मनोस्थिति को समझना चाहिए। उनपर अतिरिक्त दबाव या कम नंबर लाने पर गुस्साना नहीं चाहिए। उन्हें धीरे-धीरे समझाएं। कई बार कम अंक लाने वाले बच्चे भी आगे चलकर बहुत सफल होते हैं। हमारे समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं। सम्मान समारोह में ब्यूरो आशुतोष आर्य , रामा शंकर सिंह , कौशलेन्द्र कुमार, पवन राज गुप्ता , अमित कुमार , रमेश कुमार , अभिषेक कुमार , प्रमोद कुमार , पप्पू कुमार मौजूद थे |

See also  बिहार के लखीसराय में STF को मिली बड़ी कामयाबी; दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment