न्यूज नालंदा – पत्नी के श्रार्द्ध कर्म खत्म होने के पहले पति की मौत, हंगामा….

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र निवासी जख्मी बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। 5 सितंबर को बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए थे। मृतक स्वर्गीय शिवम राम के 65 वर्षीय पुत्र रामईतर राम हैं।
10 दिन पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो गई थी। घर में श्राद्ध कर्म चल रहा था। उसी दौरान उनकी भी जान चली गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दनियावा-नगरनौसा मार्ग को जामकर घंटे भर हंगामा किया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक व मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की सहायता की। तब हंगामा शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

न्यूज नालंदा – पत्नी के श्रार्द्ध कर्म खत्म होने के पहले पति की मौत, हंगामा….

See also  नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सुशील मोदी का सवाल- क्या वह कांग्रेस और AAP को साथ लाएंगे?

Leave a Comment