अगस्त माह में तीन प्रखंडों में होगा जनता दरबार का आयोजन

अगस्त माह में जिला के तीन प्रखंडों में आमजनों की समस्याओं के निवारण हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।
जनता दरबार में जिलाधिकारी आमलोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा यथा संभव ऑन द स्पॉट समस्याओं के निवारण का प्रयास किया जाएगा।

जनता दरबार में सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
5 अगस्त (शुक्रवार)को हरनौत प्रखंड सभागार में, 12 अगस्त(शुक्रवार) को कतरीसराय प्रखंड सभागार में तथा 26 अगस्त (शुक्रवार) को एकंगरसराय प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे से निर्धारित है।

See also  पैसा वसूल ऑफर! FREE में लगवाएं Jio का ब्रॉडबैंड – राउटर और सेट-टॉप-बॉक्स भी Free..

Leave a Comment