Jio से आगे निकला Airtel 5G सर्विस, जानें – कौन कम कीमत में दे रहा है सस्ता Data..

डेस्क : 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल 1 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी सर्विस का शुभारंभ की है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भारती एयरटेल के चेयरमैन सुशील मित्तल के द्वारा देश के 8 शहरों में Airtel 5G Live करने का एलान दिया। आइए विस्तार से जानते हैं।

Airtel 5G नेटवर्क को आज यानी 1 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बैंगलोर आदि राज्यों में लाइव कर दिया जाएगा। हालांकि, सुनील मित्तल ने IMC 2022 के दौरान अपने भाषण में सभी 8 राज्यों के नामों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, भारती एंटरप्राइजेज के सीईओ ने कहा कि मार्च 2024 तक पूरे भारत को कवर कर लिया जाएगा। उनसे पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने Jio 5G रोलआउट योजना का अनावरण किया, जिसमें दिसंबर 2023 तक हर शहर, तालुका और तहसील में 5G लाने का लक्ष्य शामिल था।

दुनिया के मुकाबले 10 फीसदी सस्ते 5G Plans :

दुनिया के मुकाबले 10 फीसदी सस्ते 5G Plans : आपको यह सुनकर गर्व होगा कि भारत पूरी दुनिया में 5वां देश बन गया है जिसने 5जी सेवा को एंड टू एंड शुरू कर दिया है। भारत से पहले सिर्फ 4 देश ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं. हालांकि इससे भी अहम बात यह है कि भारत में 5जी प्लान की कीमत बाकी दुनिया के मुकाबले 10 फीसदी कम होने वाली है। इतनी बड़ी आबादी को कम लेटेंसी और व्यापक कवरेज वाला 5जी नेटवर्क कम कीमत पर उपलब्ध कराना आम जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा।

See also  कसरत के बाद का नाश्ता; एक्सरसाइज के बाद खाएं ये 4 स्नैक्स

Leave a Comment