LPG Gas Cylinder ग्राहकों को मिलता है 50 लाख का फायदा, जानें – कैसे उठा सकते हैं लाभ..

LPG Gas Cylinder : आज अधिकतर घरों में गैस सिलेंडर मौजूद है। गैस सिलेंडर हमारी जरूरत बन गया हैं इसका उपयोग बहुत ज्यादा सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, एक छोटी सी भी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि LPG का उपयोग करते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और दुर्घटना होने पर क्या करना चाहिए। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि यदि LPG गैस सिलेंडर फट जाता है या गैस रिसाव दुर्घटना का कारण भी बनता है तो एक ग्राहक के रूप में आपके अधिकार क्या हैं।

50 लाख रुपये का है बीमा :

50 लाख रुपये का है बीमा : पेट्रोलियम कंपनियां LPG यानी LPG कनेक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा देती हैं। यह बीमा गैस रिसाव या LPG सिलेंडर से विस्फोट के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता के तौर पर मिलते है। इस दुर्घटना बीमा मुहैया कराने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

नुकसान की स्थिति में भुगतान सिलेंडर देने से पहले ही , खुद डीलर को यह सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण करना चाहिए कि यह सही स्थिति में है या नही। व्यक्तिगत दुर्घटना कवर ग्राहक के घर पर LPG सिलेंडर के कारण जीवन या संपत्ति के नुकसान की स्थिति में फायदा दिलाता है। दुर्घटना होने पर ग्राहक की संपत्ति/घर को नुकसान होने की स्थिति में प्रति दुर्घटना 2 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम भी किया जा सकता है।

See also  दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मेघा कृषि क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ l

Leave a Comment