नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह

जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह, मंत्री से लेकर विधायक हुए शामिल। नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के एक निजी विद्यालय में रविवार को जदयू रहुई प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पटेल उर्फ राकेश मुखिया के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सह वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह रहें।

सबसे पहले जदयू कार्यकर्ताओं ने अपने मंत्री और विधायकों को फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके उपरांत वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह  नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि रहुई प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पटेल उर्फ राकेश मुखिया के द्वारा रहुई के सभी पुराने और नए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ साथ जिले के जितने भी हमारे जनप्रतिनिधि है। चाहे मंत्री हो, विधायक हो, पूर्व विधायक हो चाहे त्रिस्तरीय पंचायत के जिला परिषद सदस्य हो, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को आज मिलन समारोह में आमंत्रित किया है। यह बहुत ही खुशी की बात है। हर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों को यह पहल करनी चाहिए ताकि पार्टी मजबूत हो। बिहार की सरकार और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमारे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। हर टोला हर मोहल्ला तक पहुँचायेगे। बिहार के द्वारा किए गए कार्यों को अन्य प्रदेश आज अनुकरण कर रहे हैं। आज जो सुखाड़ की स्थिति बन रही है। उसे लेकर जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने का, बंद नलकूप को चालू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है एवं इस स्थिति में किसान भाई कैसे वैकल्पिक खेती करें उसके लिए भी इंतेजाम किया जा रहा है।

See also  Mahindra Thar का खेल खत्म! ये है 5 डोर वाली नई 7- सीटर Force Gurkha, लुक देख आप भी हो जाएंगे फैन..

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि वह अब भी खुद को आम कार्यकर्ता ही मान रहे है। जो विश्वास हम पर पार्टी ने जताया है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने एवं उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन की मजबूती पर बल देंगे ताकि जदयू बिहार में और मजबूती हो।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार, एमएलसी रीना यादव, अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, राजगीर विधायक कौशल किशोर, इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, जिला अध्यक्ष शियशरण ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी असगर शमीम मौजूद रहें।

Leave a Comment