निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके पटना स्थित आवास पर मिल कर बधाई दी।

बिहार शरीफ नगर जिला छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड बिहार प्रदेश के अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी को पुनः जनता दल यूनाईटेड बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके पटना स्थित आवास पर मिल कर बधाई दी। राजेश कुमार ने कहा जनता दल यूनाईटेड पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं और इनके राजनीतिक कार्य से अपने राजनीतिक जीवन में कुछ सीखना चाहिए।

राजेश कुमार ने बताया कि हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी हमेशा से अपने नेता नीतीश कुमार जी के विचारों पर चलने का कार्य करते हैं। सभी जदयू कार्यकर्ताओं के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। सभी कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करते है। राजेश कुमार ने कहा कि जदयू के छात्र और युवा कार्यकर्ताओं को इन्हें अपना आदर्श मानकर इनके जीवन से कुछ सीख कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उमेश सिंह कुशवाहा अभी युवा हैं।

पार्टी एक युवा नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा व्यक्तित्व के काफी मिलनसार और स्वभाविक व्यक्ति है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्रधार में लेकर चलने का काम करते हैं और उनके दुख-सुख में हमेशा साथ रहते हैं और कोई भी कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहता है तो बहुत ही आसानी से उनसे मिल भी लेते हैं l

पार्टी के मजबूती हेतु समय-समय पर समीक्षा बैठक भी करते रहते हैं और संगठन को नये सिरे से मजबूत करने के प्रयास में लगे हुए है। जिसका परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगा जदयू भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और खास कर के 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। हर इंसान के सफलता के पीछे कोई न कोई एक महान व्यक्ति होता है जिसे वो अपने जीवन का आदर्श मानता है। अंत में राजेश कुमार ने अपने जीवन का आदर्श माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी को बताया।

See also  BSNL का छोटू प्लान, केवल 49 रुपए में मिलेेंगे डेटा और कॉल बेनिफिट्स, Airtel-Jio-Vi के पास नहीं मिलेगा ऐसा प्लान!

Leave a Comment