ऐतिहासिक पर्यटन स्थल राजगीर तक सृजन के द्वारा सद्भावना रैली का आयोजन

ऐतिहासिक स्थल नालंदा के मोहनपुर इंदरा गांधी चौक से ऐतिहासिक पर्यटन स्थल राजगीर तक सृजन के द्वारा सद्भावना रैली का आयोजन किया गया जिसमें सृजन के कार्यकर्ताओं, कलाकारों एवम लगभग सत्तर से अस्सी युवक एवम युवतियों ने भाग लिया इस रैली को न्यू संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अर्जुन प्रसाद,सृजन के महामंत्री पृथिवि राज एवम सिलाव राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर लोक गायक भैया अजीत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।युवक-युवतियों एवम कलकरो ने हाथ मे तख्ती लिए प्रेम,शांति,भाईचारा,यही है पैगाम हमारा।
भाईचारा बढ़ाओ ।
बहकावा में ना आओ।।

जोड़ो जोड़ो , भारत जोड़ो आदि नारा लगाकर सद्भावना का संदेश दिया।इस रैली नेतृत्व अरविंद कुमार ने किया यह रैली राजगीर महोत्सव के पुनीत अवसर पर आयोजित सद्भावना मार्च में शामिल हुआ और जरासन्ध आखडासे गृद्धकूट पर्वत के विश्व शान्ति स्तूप में समापन हुआ।

See also  ये है देश की सबसे अधिक माइलेज देने वाली CNG CAR, कीमत 5 लाख से शुरू..

Leave a Comment