न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

दुर्गा पूजा और निकाय चुनाव को लेकर  डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च भरावपर, लहेरी थाना, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

इस मौके पर एसडीओ कुमार अनुराग, सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी,  यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह , बीडीओ अंजन दत्ता , नगर थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव  लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

See also  न्यूज नालंदा – युवती समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

Leave a Comment