टीचर ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार,मास्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास।

रहुई – रहुई थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए कोचिंग की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरु व शिष्य दोनों एक ही गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रहुई थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद सभी छात्र एवं छात्राओं को शिक्षक ने छुट्टी दे दिया। उसके बाद एक छात्रा को गलत नियत के तरीके से छात्रा को ठहरने के लिए मास्टर ने बोला। छात्रा को हाथ पकड़ते हुए खींच कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा शिक्षक की यह हरकत देखकर छात्रा ने अपना होश हवास खो दिया।

छात्रा ने चुपचाप घर वापस लौट कर घटना की जानकारी अपनी मां को दिया। छात्रा के परिजनों द्वारा टीचर पर आरोप लगाते हुए गांव में मुखिया व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर समझौता किया गया। वहीं शिक्षक अपने आप को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते रहे। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा छात्र के बयान पर शिक्षक को 100 से अधिक बार उठा बैठक कराया गया। बताया जाता है कि शिक्षक इसके अलावा वह गांव में डॉक्टरी का काम भी करते हैं। शिक्षक व छात्रा दोनों एक ही गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल बुद्धिजीवियों के द्वारा इस मामले को सुलझा दिया गया है

See also  कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

Leave a Comment