द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर कोलासी के आदिवासी समाज में खुशी का महौल

 

IMG 20220727 WA0170  

कोढ़ा /शंभु कुमार

कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया पंचायत के मुखिया ज्ञान चंन्द्र मंडल के नेतृत्व में पंचायत भवन में द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर आदिवासी समुदायों में शामिल होकर खुशी व्याप्त की । उनकी खुशी में शामिल होने कोढा विधायक कविता पासवान,भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह सहित बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए। विधायक कविता पासवान ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निचले तबके से कर्मठ महिला आज सबसे ऊंचे पद पर पर पहुंची है

FB IMG 1640250351290  

यह हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात है। एनडीए की सरकार में ही इस तरह का निर्णय लिया जा सकता है। अन्य नागरिकों को इस से सीख लेनी चाहिए कि मेहनत करने वाले कभी विफल नहीं होते। सफलता एक ना एक दिन उनकी कदम चूमती है। इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोगों ने डिग्गा बजाकर एवं नृत्य गान कर  खुशी जाहिर किया। एवं मोदी सरकार का धन्यवाद किया

IMG 20211204 124826  

कोढ़ा विधायक कविता पासवान के द्वारा पंचायत भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का तैलिया चित्र लगाया गया ।इस कार्यक्रम में उत्तरी सिमरिया पंचायत अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, उपमुखिया नजरुल हक, बबलू सोरेन, देवनारायण मुंडा, मोहम्मद दुलाल, सरपंच आजाद अली, मदन हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, बबलू शाह एवं बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  न्यूज नालंदा -नगर निगम चुनाव हुआ दिलचस्प: विधायक के समर्थन से मेयर व उपमेयर की प्रत्याशी ने कराया नामांकन …..

Leave a Comment